Friday 24 November 2017

INSANO KI PEHCHAN



मेरे इस ब्लॉग "इंसानों की पहचान " में आपका स्वागत है।

कहते हैं दुनिया में सबसे आसान काम लोगों को पहचानना है , मुझे याद है  मैं छोटी थी तो अपने नजदीक के
लोगों को पहचानती थी... माँ सबसे करीब थी और पता नहीं कैसे  मैं उनके मन की  सभी भावनाओं को   समझ जाती थी। मुझे ऐसा लगता था की मैं लोगो को पहचान सकती हूँ।

समय बीतता गया लोगों का दायरा मेरे इर्द गिर्द बढ़ता गया। लोगों की भावनाओं को समझने में कई बार मैंने खुद को असफल पाया तब लगा की इंसानों को पहचानना इतना भी आसान नहीं। 

इस दुनिया में अनेकों प्रकार के लोग है जो दुनिया को एक आश्चर्य जनक स्थान बना देते है।

कुछ लोगों को मैं बहुत पसंद करती हूँ।  उनके वय्हवार के पीछे की मानसिकता उन्हें एक उम्दा इंसान बनती है।
अपने इन्ही अनुभव के आधार पर अच्छे इंसानो को पहचानने की समझ खुद में पाती हूँ।

कुछ लोगों   से मैं नफरत करती हूँ।  सच्चाई ये है की मैं उनके मानसिकता के नकारत्मकता से नफ़रत करती हूँ... इन्ही अनुभव को सहेजने के फलसवरूप ऐसा प्रतीत होता है की सामने का इंसान अच्छा है या बुरा है।

मेरी ये प्रयास  आपको समर्पित।

 असिन हुसैन।